झबरेडा 14 फरवरी। पुलिस द्वारा पुलिस आपके द्वार जागरूकता अभियान चलाते हुए क्षेत्र के गांव स्थित इंटर कॉलेज में छात्राओं व अध्यापिकाओ कानून संबंधी अनेकों जानकारी दी गई।

कस्बा झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सढोली स्थित प्राणनाथ कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं व अध्यापिकाओं को जागरुक किया गया। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन मे संचालित थाना स्तर पर ‘पुलिस’ आपके द्वार अभियान के तहत महिलाओं एंव बालिकाओं को जागरुक किये जाने का अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 14 फरवरी को उप नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा प्राणनाथ कन्या इण्टर कालेज छात्राओं व अध्यापिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साईबर अपराध, महिलाओं से छेडछाड, यौन उत्पीडन,पोक्सो अधि0 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी साथ ही ऐसी स्थिति मे पुलिस से सहायता हेतु 24 घंटे उपलब्ध डायल 112 व महिलाओं को वैधानिक अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य, बसंत कुमार, रीना, संयोगिता सहित समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।





