झबरेड़ा 17 फरवरी। क्षेत्र के गांव के पास आम के बाग से 10 आम के हरे भरे पेड़ चोरी से काट लिए गए। प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र नारसन द्वारा थाने में तहरीर देकर आम के बाग मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र नारसन प्रताप सिंह द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम भक्तोंवाली के पास स्थित आम के बाग से 10 आम के पेड़ सोमवार रात्रि बाग मालिक शेर सिंह द्वारा चोरी से काट लिए गए हैं। इसी आम के बाग से कुछ दिन पूर्व भी आम के पेड़ चोरी से काटे गए थे ।उक्त आम के बाग मलिक शेर सिंह ग्राम भक्तोंवाली के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उक्त उद्यान अधिकारी का कहना है कि किसान शेर सिंह ग्राम भक्तोंवाली निवासी द्वारा जिस जमीन से आम का बाग काटा गया है इस जमीन में बिना एच आर डी ए की स्वीकृति तथा उक्त भूमि को बिना 143 कराये आवासीय कॉलोनी स्थापित करना चाहता है। उद्यान विभाग अधिकारी द्वारा उप जिला अधिकारी रुड़की तथा रुड़की विकास प्राधिकरण को सूचना देकर कार्यवाही करने की मांग भी की गई है ।थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।





