Oplus_16908288
झबरेड़ा 9 मार्च। कस्बा के गांव स्थित एक फैक्ट्री में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

झबरेडा के ग्राम लाठरदेवा हुण स्थित असाही ग्लास फैक्ट्री में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फैक्ट्री की ओर से चलाई जा रही ‘आरोहण परियोजना’ के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उनकी सक्रिय भागीदारी और सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधानसभा भाजपा उपाध्यक्ष नीतू सैनी उर्फ नितिन सैनी ने फीता काटकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए नीतू सैनी ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ राजनीति, शिक्षा, बैंकिंग और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।महिलाएँ न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि न्यायाधीश, सचिव और उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे बेटों की तरह बेटियों की शिक्षा और भविष्य पर भी पूरा ध्यान दें। आज की बेटियाँ बेटों से बढ़कर माता-पिता की सेवा कर रही हैं। राजस्थान के एक किसान की तीन बेटियों का उदाहरण हमारे सामने है, जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज को नई दिशा दी है। सम्मान समारोह के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति ब्रिगेडियर हसन वालिया,सिद्धार्थ सिंह, अभिषेक कुमार, अनिरुद्ध अग्निहोत्री,राधा रानी, रश्मि देवी, ममता देवी, उमा देवीपूनम, रेखा देवी, नेहा देवी आदि मौजूद रहे।





