Oplus_16908288
झबरेड़ा 22 जनवरी। पूर्व के दो महाप्रबंधक शुगर मिल इकबालपुर का कहना है कि जब तक उनके द्वारा लैंडरस से लिया पैसा शुगर मिल मालिक वापस नहीं कर देती जब तक वह शुगर मिल से जाने वाले नहीं है। उनके द्वारा शुगर मिल में गन्ना पैराई करने का भी प्रयास किया जाएगा।
इकबालपुर पूर्व महा प्रबंधक अरुण कुमार भाटी व सुरेश शर्मा दोनों इकबालपुर शुगर मिल में आए तथा कार्यालय का ताला खोलकर महा प्रबंधक की कुर्सी संभालते हुए अरुण भाटी ने कहा कि डेड वर्ष पूर्व वह शुगर मिल के महाप्रबंधक थे। उनसे पहले सुरेश शर्मा महाप्रबंधक रह चुके हैं दोनों का कहना है कि उन्होंने अपने समय में अपने माध्यम से कुछ अपने जानकार लोगों से लगभग 40 करोड़ रूपया शुगर मिल में गन्ना पेराई का कार्य करने के लिए उधार लिया था। उनके द्वारा लिया गया पैसा शुगर मिल द्वारा नहीं लोटाया गया है। जो पैसा उन्होंने उधार लिया था उनके जानकार उन पर उन्हें पैसा लौटाने का दबाव डाल रहे हैं। जब तक उनका पैसा शुगर मिल मालकिन श्रेया साहनी वापस नहीं कर देती वह शुगर मिल से जाने वाले नहीं है ।शुगर मिल परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि शुगर मिल को कोई भी चलाएं जब तक उनका वेतन उन्हें नहीं मिल जाता वह काम करने वाले नहीं है।
