झबरेड़ा 6 फरवरी। किसानों के खेतों में स्थित नलकूपों से विद्युत उपकरण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए। किसानों का कहना है कि चोरों द्वारा बार-बार उनके नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी होने से वह परेशान हो गए हैं।
ग्राम डेलना निवासी डॉक्टर राज सिंह भूरा सिंह लाहौर सिंह भवँर सिंह लोकेश कुमार सुरेश कुमार आदि ने बताया कि उनके तथा कुछ अन्य किसानों के खेतों में स्थित नलकूपों से गुरुवार रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत उपकरण विद्युत केबल स्टार आदि चोरी कर लिए गए। उक्त किसानों का कहना है कि बार-बार उनके खेतों में स्थित नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी होने से गांव के सभी किसान परेशान हो गए हैं। कई बार पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन कोई लाभ नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि किसानों के नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले चोरों का शीघ्र पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
