झबरेडा 12 फरवरी। थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम जोला डिडौली थाना नागल जिला सहारनपुर निवासी सुबोध कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका जीजा शैलेन्द्र कुमार पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम सैनिक कालोनी थाना गंगनहर रुडकी जिला हरिद्वार 1 अक्टूबर को इकबालपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रुड़की जा रहा था जब वह इकबालपुर से कुछ आगे पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रक को लापरवाही से चलते हुए गलत साइड से टक्कर मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया लेकिन जहां इमरजेंसी में बेड न मिलने पर घायल को देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर 5 अक्टूबर को उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई थी तथा देहरादून सरकारी अस्पताल में ही पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पीड़ित ने मामले में कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।





