
झबरेड़ा 4 मार्च। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पुलिस ने मंगलौर रोड पर सरेआम हल्ला कर शांति भंग करने के आरोप में 7 युवकों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

मंगलवार को झबरेडा मंगलौर रोड स्थित रेलवे पुल के पास कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर हंगामा कर रहे थे। शोर-शराबे और हुड़दंग के कारण वहां की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने और अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपितो को धारा बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए सभी 7 आरोपित अंकुश,सागर,अंश,अर्जुन,लोकुश,अक्षय,रवि पड़ोसी राज्य ग्राम जटोल, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) के निवासी है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चालान करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप-निरीक्षक जय सिंह राणा के नेतृत्व में अपर उप-निरीक्षक मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल मुकेश तोमर व राजेंद्र शामिल रहे।




