Oplus_19005440

झबरेड़ा 23 मार्च। क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से भगत सिंह एकेडमी द्वारा एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को झबरेड़ा में आयोजित भव्य क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। दौड़ में युवाओं की भारी भागीदारी ने क्षेत्र को खेल भावना और एकता के रंग में सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता में 6 किलोमीटर की दौड़ रखी गई। दौड़ को गुरुकुल रोड स्थित कृषि मंडी से हरी झंडी देकर रवाना किया गया जोकि इकबालपुर मार्ग स्थित पुलिस थाना होकर वापस कृषि मंडी पर समापन हुआ। जिसमें प्रथम स्थान पर संदीप पाल प्रयागराज उत्तर प्रदेश 11,000 रुपए नगद,द्वितीय स्थान पर रिंकू सिंह सुसाड़ी उत्तराखंड 7,100,तृतीय स्थान राम सिंह बिजनौर उत्तर प्रदेश 5,100 रहे तथा नगद राशि के साथ-साथ स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया वही कार्यक्रम में संजीवनी शिक्षा पीठ की ओर से दौड़ लगाने वाले प्रतिभागियों को 50 टी-शर्ट भेट की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती व डॉ. हर्ष दौलत ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। युवा शक्ति का यह अद्भुत प्रदर्शन इस बात का प्रतीक है कि स्वस्थ शरीर और मजबूत संकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। हमारा संस्थान सदैव शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को फिट रहने और नशे से दूर रहकर खेल जगत में नाम रोशन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी,सचिन झबरेड़ी,सुबोध सैनी,विश्वास पवार, एकेडमी कोच सुमित स्वामी, अध्यक्ष मुकुल सैनी सहित सक्रिय सदस्य कार्तिक पवार,अंकित कोहली,तेजस,विपुल प्रजापति आदि मौजूद रहे। पुलिस द्वारा भी थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में सुबह के समय मार्ग को वाहनों से खाली किया गया ताकि बिना किसी बाधा के दौड़ पूरी हो सके।




