Oplus_16908288
झबरेड़ा 31 जनवरी। कस्बे में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती शोभा यात्रा गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई ।शोभा यात्रा में बैंड बाजे सहित सुंदर मनमोहक झांकियां के साथ सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।
शनिवार को कस्बे में स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर प्रांगण मैं हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ रविदास मंदिर से होकर शिव चौक से होकर अमर जवान चौक बस अड्डा से हो कर मुख्य बाजार से पुराना बाजार मोहल्ला छावनी से होती हुई मोहल्ला हरिजनान होते हुए संत शिरोमणि रविदास मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। कस्बे वासियों द्वारा शोभा यात्रा के स्वागत में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई तथा कस्बे वासियों द्वारा कई स्थानों पर हलवे का प्रसाद भी वितरण किया गया। शोभा यात्रा में आधा दर्जन बैंड बाजा सहित मनमोहक झांकियां में भारत माता भगवान शिव पार्वती राधा कृष्ण संत शिरोमणि रविदास तथा बाबा साहब अंबेडकर की झांकियां मन को मोहने वाली थी ।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था रही। शोभा यात्रा में सभी कस्बे वासियों का सहयोग रहा।
