Oplus_16908288
झबरेड़ा 31 मार्च। कस्बा के शिक्षण संस्थान में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को झबरेड़ा कस्बा के शिक्षण संस्थान चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक चौधरी कुलबीर सिंह ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने असफल रहे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, असफलता से कभी हौसला नहीं तोड़ना चाहिए, बल्कि आगे और अधिक मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी है। प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने पूरे विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो बच्चे नियमित मेहनत करते हैं, उनका परिणाम हमेशा अच्छा रहता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह शिक्षकों के कड़े परिश्रम का ही फल है कि आज हमारे छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 6 नव्या पुत्री प्रवेश,कक्षा 7 सुफियान पुत्री मोहम्मद वसीम,कक्षा 8 प्रियांशु प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति,कक्षा 9 अभिनंदन रावल एवं पुष्कर सिंह संयुक्त रूप से प्रथम,कक्षा 11 (मानविकी) स्वाति पुत्री तेजपाल सिंह व कक्षा 11 (विज्ञान) लखन शर्मा पुत्र संजय शर्मा द्वारा अच्छे अंक प्राप्त किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन कैप्टन सुशील कुमार आर्य ने किया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार और संबंधित कक्षा अध्यापकों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार, परीक्षा प्रभारी बलेश शर्मा, विनोद कुमार, सुलदीप त्यागी, सुमित कुमार, आशीष परमार, सौरभ पवार,निधि चौधरी, अरुणा परमार, नीलम, पूजा,शिखा सैनी,ओमवीर सिंह, ठाकुर ओमपाल सिंह, सुभाष कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।





