Oplus_16908288
झबरेड़ा 4 अप्रैल। कस्बे में स्थित कॉलेज में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सिमरनजीत कौर के निर्देशानुसार ‘एंटी ड्रग यूनिट’ का गठन किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कस्बा झबरेडा स्थित चौधरी भरत सिंह डी ए वी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने एंटी ड्रग यूनिट के गठन के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा हर तरह से नाश की जड़ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस परिवार का एक भी सदस्य नशे का आदी हो जाता है, वहां अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं। कई बार यह परिवारों के टूटने और तलाक तक का कारण बन जाता है। नशा मनुष्य को शारीरिक रूप से खोखला तो करता ही है, साथ ही भारी आर्थिक नुकसान भी पहुंचाता है। समाज में होने वाले कई बड़े विवादों और झगड़ों के पीछे नशे की हालत ही मुख्य वजह होती है। प्रधानाचार्य ने कहा कि समाज में फैली इस बीमारी को केवल जागरूकता के जरिए ही रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से इस यूनिट का गठन हुआ है। कार्यक्रम में पूरी यूनिट ने शपथ ली कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। नवगठित एंटी ड्रग यूनिट को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोडल अधिकारी कैप्टन सुशील कुमार आर्य,सदस्य छात्र शिवम कुमार, सतपाल सिंह, सिकंदर सिंह और अनमोल है। इस मौके पर मनोज कुमार, बलेश कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप त्यागी, सुमित कुमार, आशीष कुमार, सौरभ कुमार, विनीत कुमार, निधि चौधरी, शिखा सैनी, नीलम, गुंजन और विवेक कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





