झबरेड़ा 22 जनवरी। थाना क्षेत्र के गांव के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि बुधवार देर शाम झबरेड़ा लखनौता मार्ग पर ग्राम शेरपुर खेलमऊ की पुलिया के पास पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान सड़क से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति खेतों के रास्ते जाता दिखाई दिया। शक होने पर उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा आवाज देकर रोक लिया गया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम संसार सिंह निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ बताया। तलाशी लेने पर उक्त के पास से 315 बोर का देसी तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। उक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को चालान करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
