Oplus_16908288
झबरेड़ा 25 जनवरी। कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बालपथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को सह विभाग परचारक ललित कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश का सुरक्षा चक्र है। देश के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद करवाया गया था।
झबरेडा कस्बे में स्थित चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बाल पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन से पहले सह विभाग परचारक ललित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए देश के अनेक करण धारो द्वारा अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया गया था। देश में जब मुगलों का शासन था उस समय मुगल शासक द्वारा गुरु गोविंद सिंह को इस्लाम धर्म अपनाने को कहा गया था। गुरु गोविंद सिंह द्वारा मुगल बादशाह की बात नहीं मानने पर मुगल बादशाह द्वारा गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों को जिंदा ही दीवार में चुनवा दिया गया था। प्रतिवर्ष बाल दिवस पर देश के वीर बालकों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का पथ संचलन कॉलेज से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार अमर जवान चौक से होते हुए पुराना बाजार होकर शिव चौक से होते हुए चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में ही समापन किया गया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा गौरव प्रीतम पुरुषोत्तम सैनी आशीष कुमार विक्रम सिंह नरेंद्र सिंह देवराज व ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
