झबरेड़ा 1 अप्रैल। पुलिस ने क्षेत्र के गांव में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित शराब के नशे में अपने ही पिता से गाली-गलौज और विवाद कर रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मानकपुर आदमपुर में विशाल नाम का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता राजवीर के साथ जोरदार बहस और कहासुनी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण वह पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुआ और लगातार हंगामा करता रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपित विशाल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर लिया। तथा कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।





