Oplus_16908288
झबरेडा 9 फरवरी। विद्युत स्मार्ट मीटर को लेकर झबरेड़ा विद्युत उपखंड परिसर में स्मार्ट मीटर पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के विषय में विभिन्न जानकारी दी गई।
सोमवार को कस्बा झबरेड़ा स्थित विद्युत उपखंड परिसर में ऊर्जा निगम अधिकारियों द्वारा झबरेडा सब डिवीजन में स्मार्ट मीटर को लेकर स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया गया। मीटर एसडीओ रजनीश सैनी और झबरेडा एसडीओ मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे जैसे रियल टाइम मोनिटरिंग,स्मार्ट मीटर मोबाइल ऐप के दैनिक इस्तेमाल से बिजली की बचत आदि के बारे में कैंप के माध्यम से व घर घर जाकर बताया गया। साथ ही एसडीओ रजनीश सैनी ने बताया कि विद्युत स्मार्ट मीटर की जानकारी विस्तृत रूप से उपभोक्ताओं को देने के लिए क्षेत्र के सभी गांव में 09.02.26 से 23.02.26 तक कैंप लगाए जाएंगे ताकि विद्युत उपभोक्ताओ को स्मार्ट मीटर के बारे में सही जानकारी मिल सके। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन मस्तिष्क में अलग-अलग भ्रांतियां बनी हुई हैं। जिनको दूर करने का काम ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
