झबरेड़ा 24 फरवरी। झबरेड़ा-गुरुकुल मार्ग पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को रोककर उस पर हॉकी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में तहरीर मिलने पर संबंधित आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इब्राहिमपुर निवासी राहुल देर शाम झबरेड़ा-गुरुकुल मार्ग से गुजर रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने उसे रास्ते में गांव कोटवाल आलमपुर नहर के पास घेर लिया। हमलावरों ने राहुल पर हॉकी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया।शौर-शराबा सुनकर जब तक स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल घायल राहुल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित एक ही समुदाय के हैं, जिससे मामला आपसी विवाद या पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।थाना कार्यवाहक प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि नामजद तहरीर मिली है घायल के भाई नीटू सिंह की तहरीर के आधार पर हमलावर रोहित, मनीत, प्रदीप ,चीनू, सोक्का, तनुज, राठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।





