Oplus_16908288
झबरेड़ा 21 जनवरी। थाना क्षेत्र के गांव सढ़ौली में स्थित मशरूम उगाने वाले स्थान पर धान की पुराल से बनी झोपड़ियो में आग लगने से वहां पर बनी सभी 40 झोपड़ीया जलकर राख हो गई ।आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया गया है।
झबरेडा थाना के ग्राम सढ़ौली के पास मशरूम उगाने वाली खुंबी फूड एनर्जी कंपनी के नाम से 21 बीघा जमीन में मशरूम उगाने के लिए बाँस व धान की पुराल से 40 झोपड़ियां मनाई गई थी। कंपनी मालिक आशीष त्यागी व राहुल का कहना है कि 21 बीघा जमीन में मशरूम पैदा करने के लिए 40 झोपड़ियां बाँस व पुराल से बनाई गई थी। मशरूम उगाने के लिए यहां पर 60 मजदूर काम कर रहे थे। बुधवार सुबह अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी पास पास होने से आग देखते ही देखते चारों ओर फैल गई जिससे वहां बनी 40 झोपड़ियां जल का राख हो गई। मशरूम बनाने का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। थाना अध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि ग्राम सढ़ोली के पास स्थित झोपड़िया पुराल व बाँस से बनी हुई थी। बुधवार सुबह वहां पर आग लगने की सूचना 112 से मिलने पर पुलिस पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आग बुझाने के लिए भगवानपुर मांगलोर तथा रुड़की से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है ।आशीष त्यागी का कहना है कि आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है थाने में तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है आग किस कारण से लगी है जांच कर पता लगाया जाएगा।
