झबरेड़ा 2 फरवरी। झबरेड़ा मंगलौर मार्ग पर सोमवार को कस्बे से कुछ ही दूर एक युवक के साथ कस्बे के ही दो युवको द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की आंख में काफी चोट बताई गई है। घायल युवक की तहरीर पर थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कस्बा निवासी सन्नी पुत्र पप्पन द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से बाइक से ग्राम कुशालीपुर जा रहा था। कस्बे से कुछ ही आगे मंगलौर मार्ग पर कस्बा निवासी सुहेल अहमद व उसका दोस्त पप्पू अहमद द्वारा उसका रास्ता रोक लिया तथा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पीड़ित की आंख में काफी चोट आई है। सड़क पर मारपीट होते देख वहां से आने जाने वाले लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देख मारपीट करने वाले बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को मामले की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपितों सुहेल अहमद व पप्पू अहमद को कस्बे से गिरफ्तार कर थाने लाकर चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
