Oplus_16908288
झबरेडा 7 फरवरी। क्षेत्र के गांव स्थित इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रदेश की राजधानी में स्थित विज्ञान धाम पहुंचे तथा विज्ञान के विषय में उत्साह जनक ज्ञान अर्जित किया।
कस्बा झबरेड़ा के गांव लाठरदेवा हूण स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं का एक दल शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून के ज्ञान धाम में पहुंचा उत्तराखंड प्रदेश की राजधानी देहरादून में स्थित रीजनल साइंस सेंटर विज्ञान धाम में छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण करते हुए उत्साह जनक ज्ञान अर्जित किया तथा साइंस के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी जुटाई। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी साइंस के विषय में विभिन्न जानकारी ली ताकि छात्र-छात्राओं को साइंस के विषय में गहराई से जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार, एसके राठौर, सूरजभान, प्रताप नारायण, अनीता, अलका रानी, तनु एवं उस्मान आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। वहीं शैक्षणिक यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
