झबरेड़ा 24 फरवरी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

सोमवार को ग्राम सढोली स्थित देसी शराब के ठेके के पास एक युवक सरेआम शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रहा था। युवक के इस व्यवहार से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी और शांति व्यवस्था भंग हो रही थी। गश्त कर रही पुलिस टीम ने युवक को समझाने और शांत करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और लगातार हंगामा करता रहा। युवक की हरकतों को देखते हुए पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम अंकुर निवासी ग्राम बिनारसी, थाना भगवानपुर बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ले में पेश किया है।





