Oplus_16908288
झबरेड़ा 18 अगस्त। नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के तहत झबरेड़ा कोतवाली परिसर में मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने की। उन्होंने कस्बे और आसपास के क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर से किसी भी प्रकार की नशीली दवा की बिक्री नहीं की जाए। ऐसी दवाएं, जिनकी बिक्री के लिए चिकित्सक का परामर्श आवश्यक है, उन्हें बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी व्यक्ति को न दिया जाए। उन्होंने मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी कि सरकार द्वारा जो नियम तय किए गए हैं उनका हर हाल में पालन किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों से पुलिस को सहयोग करते हुए क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में डॉक्टर जोध सिंह,राधे सिंह,अर्पित कुमार, राम कुमार, आरती ,आयुष ,गणेश, शुभम ,हर्ष चौधरी, शिव सिंह, रविंद्र कुमार ,मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।





