Oplus_16908288
झबरेड़ा 25 अप्रैल। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के साथ ही कस्बा झबरेड़ा स्थित चौधरी भरत सिंह डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मानविकी एवं विज्ञान वर्ग दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।




कालेज प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल में कशिश ने टॉप किया है। हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय का कुल परीक्षाफल 98.15% रहा। कशिश ने 86.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभवी और वितांक्षी दोनों ने 82.4% अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। अक्शा ने 78.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट मानविकी वर्ग में लोशिका अव्वल रही। कला वर्ग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस वर्ग में विद्यालय का परीक्षाफल 92.85% रहा। लोशिका ने 81.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीबा ने 80.2% अंक पाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। देव कुमार ने 79.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के रजत कुमार ने बाजी मारी। विज्ञान वर्ग का परिणाम भी शानदार रहा, जहाँ विद्यालय का कुल परीक्षाफल 97.97% रहा है।रजत कुमार ने 83.4% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोया ने 77.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंशुल ने 76.2% अंक हासिल कर तृतीय स्थान पाया। कालेज प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे झबरेड़ा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।




