Oplus_19005440
झबरेड़ा, 5 अक्टूबर। श्री रामलीला जनता कमेटी झबरेड़ा की ओर से रामलीला भवन नंदा वालाबाग में रामलीला ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सोमवार को पंडित गणेश प्रसाद ने मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन कराया। पूजन मुख्य यजमान चौधरी मानवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।कार्यक्रम में डॉ. गौरव चौधरी, रमेश चंद सैनी, सुबोध, शुभम, तेजपाल, हुकम सैनी, यशपाल, मुकेश कश्यप, इंद्रेश, मोती, संजय, यशपाल शर्मा, बलबीर सिंह, फूल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न होने के बाद रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों व सदस्यों ने संकल्प लिया।





