Oplus_16908288
झबरेड़ा 13 मई। कस्बा स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय का परचम लहराया है। घोषित हुए परीक्षा परिणामों में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कस्बा झबरेड़ा स्थितएम्बिशन पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रथम स्थान अविका शर्मा ने 95.40% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। द्वितीय स्थान सर्वेक्षणी ने 94.20% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की। तृतीय स्थान आशु पंवार ने 93.80% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया तथा चतुर्थ स्थान पर कार्तिक चौहान ने 89.60% अंक पंचम स्थान पर काशिश ने 87.40% अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक विपुल पंवार एवं सोनम रॉस पंवार तथा प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, हमारे शिक्षकों के अद्वितीय समर्पण और अभिभावकों द्वारा दिए गए निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी हर वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे झबरेड़ा क्षेत्र में मेधावी छात्रों की सराहना की जा रही है।





