
झबरेड़ा 27 मार्च। थाना झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़िता के दादा ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

झबरेडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी रिश्ते की पोती उम्र करीब 17 वर्ष जो मूल रूप से सहारनपुर के ग्राम सलीरी की रहने वाली है, पिछले 4 वर्षों से उन्हीं के पास रह रही थी। आरोप है कि बीती 26 मार्च की दोपहर करीब 2:15 बजे, ग्राम अम्बेटा थाना बड़गाँव, सहारनपुर निवासी वसीक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला।पीड़ित परिवार ने आरोपित वसीक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और नाबालिग की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष अजय शाह द्वारा बताया गया कि तहरीर की पुष्टि कर इसे आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।




