Oplus_16908288
झबरेड़ा 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर कोतवाली झबरेड़ा परिसर में भारी उत्साह के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह द्वारा किया गया।

गुरुवार को कोतवाली झबरेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के साथ कोतवाली के पुलिस कर्मचारी गणों ने मिलकर परिसर में विभिन्न छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को रोपे गए पौधों की सुरक्षा व नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।पौधारोपण अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र भंडारी,उपनिरीक्षक अजय कुमार,महिला उपनिरीक्षक प्रीति तोमर,हेड मोहर्रिर मनोज कुमार,हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार,कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान, सुनील कुमार व राजेंद्र सिंहहोमगार्ड अंकित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के इस अनूठे त्योहार ‘हरेला’ की सार्थकता को बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।





