झबरेड़ा 25 फरवरी। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को डस्टबिन वितरित किए गए।

बुधवार को नगर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व नगर पंचायत कर्मचारियो ने झबरेडा की जनता को कूड़ा एकत्रित डस्टबिन दी गई। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि अक्सर लोग जानकारी के अभाव में सारा कूड़ा एक साथ मिला देते हैं, जिससे गंदगी बढ़ती है। उन्होंने लोगों को ‘दो डस्टबिन’ का फॉर्मूला समझाते हुए बताया कि गीले कूड़े रसोई का कचरा,फल-सब्जियों के छिलके आदि के लिए हरी डस्टबिन व सूखे कूड़े प्लास्टिक,कागज,गत्ता, कांच आदि के लिए नीली डस्टबिन है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कूड़े को सड़क पर फेंककर गंदगी फैलाना न केवल अनैतिक है बल्कि दंडनीय भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि डस्टबिन में एकत्रित कूड़े को केवल नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी में ही डालें। जिससे नगर में सफाई के साथ-साथ खतरनाक बीमारियों से भी बचा जा सकता है। नगर में नगर पंचायत कर्मचारी गुड्डू व टीटू द्वारा दुकान-दुकान व घर-घर जाकर डस्टबिन वितरित की जा रही है।





