झबरेड़ा, 2 अगस्त। थाना क्षेत्र के गांव में खेत से ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी होने का मामले में पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

कोतवाली झबरेडा क्षेत्र के गांव झबरेडी कलां निवासी अमन चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनके ट्यूबवेल का जैन कंपनी का 7.5 एचपी कंट्रोलर गायब था। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित का कहना है कि चोरी की इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अमन चौधरी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा चोरी हुए ट्यूबवेल कंट्रोलर की शीघ्र बरामदगी कराई जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





