Oplus_16908288
झबरेडा 2 अगस्त। सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से झबरेड़ा कोतवाल ने पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

रविवार को निरीक्षण के दौरान कोतवाल विजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट पर पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात रहें। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का वातावरण मिल सके।





