Oplus_19005440
झबरेड़ा, 16 अगस्त। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी भी निकाली।






झबरेड़ा कस्बा स्थित नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय गान के बाद नगर पंचायत में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कस्बा स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में स्कूल संस्थापक एवं पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। चरत निकेतन पब्लिक स्कूल में संस्थापक चौधरी कुलबीर सिंह ने तिरंगा फहराया। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने ध्वजारोहण कर छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एंबीशन पब्लिक स्कूल में संस्थापक विश्वास सिंह पवार और सूर्या पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ईशम सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक,एचडीएफसी बैंक,जिला सहकारी बैंक में भी ध्वजारोहण किया गया। कोतवाली झबरेड़ा में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति,नशा मुक्ति व साइबर क्राइम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।





