झबरेड़ा, 15 अगस्त। ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली झबरेडा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक देहात और पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर के पर्यवेक्षण तथा उनके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 अगस्त को ग्राम पांवटी के पास चेकिंग के दौरान सगीर निवासी ग्राम भलस्वागाज, थाना झबरेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 105 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल बसंत कुमार और होमगार्ड अंकित शामिल रहे।





