Oplus_16908288
झबरेड़ा 6 मई। असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का उत्साह कस्बा में भी देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में कस्बे में भव्य विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

बुधवार को विजय जुलूस का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल के भक्तोंवाली स्थित कैंप कार्यालय से हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप और भाजपा के नारों के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।कार्यकर्ताओं का यह हुजूम कस्बे के अमर जवान चौक,शिव चौक,रविदास मंदिर,मोहल्ला छावनी,पुराना बाजार और मोहल्ला तेलियान होते हुए जुलूस का विधिवत समापन अंबेडकर चौक पर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। इस विजय उत्सव में क्षेत्र के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेत्री वैजयंती माला, और नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी उपस्थित रहे। जुलूस में अरुण, विपिन गर्ग, आशीष, और गुरजिंदर सहित भाजपा की समस्त कार्यकारिणी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





