झबरेडा 17 फरवरी। इकबालपुर मार्ग पर एक कार की टक्कर टेंपो में लगने से टेंपो पलट गया। टेंपो पलटने से टेंपो चालक सहित उसमें बैठी दो महिला घायल हो गई। घायलों को कस्बे में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इकबालपुर निवासी अर्जुन झबरेड़ा इकबालपुर रुड़की मार्ग पर टेंपो चलाता है । मंगलवार दोपहर बाद अर्जुन अपने टेंपो को लेकर रुड़की से झबरेड़ा आ रहा था जिसमें सवारी भी बैठी हुई थी। जैसे ही टेंपो ग्राम साबतवाली के पास आया तो पीछे से आ रही एक वेगनआर कार द्वारा टेंपो को ओवरटैक करते हुए टक्कर लगने से टेंपो सड़क पर पलट गया। टेंपो पलटने से टेंपो चालक अर्जुन व उसमें बैठी सवारी नसीमा पत्नी इदरीश व शकीरा पत्नी का गयूर निवासी ग्राम कोटवाल आलमपुर घायल हो गये सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को कस्बे में ही डॉक्टर के यहां इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। जबकि कार चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।





