Oplus_16908288
झबरेड़ा 14 अप्रैल। नगर के चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।


कॉलेज प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा डॉ. अंबेडकर की मेहनत, लगन और देशप्रेम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संविधान लिखकर देश को एक सुदृढ़ कानून व्यवस्था दी और समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाया। कैप्टन सुशील कुमार आर्य ने अपने संबोधन में बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और दलित समाज के उत्थान के लिए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने बताया कि कानून मंत्री रहते हुए डॉ. अंबेडकर ने बिना किसी भेदभाव के सबको समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 12 की छात्रा सुरुचि, कक्षा 10 की उजमा और छवि ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा साहब के जीवन पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर निधि चौधरी और पूजा के निर्देशन में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ठाकुर ओमपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर अमित कंबोज, बालेश् शर्मा, अशोक कुमार, सुलदीप त्यागी, सुमित कुमार, आशीष परमार, सौरभ सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार, ओमवीर सिंह, सुभाष चंद्र, सुशील कुमार, कुंज, श्रीमती शिखा सैनी, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती जयलता, श्रीमती साक्षी अग्रवाल, महक सिंह, पंकज वर्मा, विवेक कुमार, सुरेश कुमार और भूषण लाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।





