Oplus_19005440
झबरेडा 12 फरवरी। गन्ना कोल्हू में गन्ने के दाम कम होने से गन्ने की आवक में कुछ कमी आई है जिससे गन्ना कोल्हू संचालको को पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं मिल रहा है। इस कारण गन्ना कोल्हू संचालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बा झबरेड़ा तथा आसपास के क्षेत्र में लगभग 80 गन्ना कोल्हू संचालित है जिनमे गन्ने की पेराई कर गुड बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाता हैं कुछ समय से गन्ने का खरीद दाम 400 से 470 तक चला तो किसानों द्वारा गन्ना मील में सप्लाई न कर गन्ना कोल्हू में गन्ना सप्लाई किया गया और उस समय शुगर मिल में नो केन होती रही तीन या चार दिन गन्ना इकट्ठा कर मिल को चलाया जा रहा था परंतु फरवरी माह में गन्ना कोल्हू में गन्ने का दाम कम होने से गन्ने की आवक में कमी आई है वही शुगर मिलो द्वारा भी गन्ने के भाव में कुछ बढ़ोतरी की गई है जानकारी मिली है कि देवबंद शुगर मिल द्वारा गन्ने के भाव में 30 रुपए बढ़ोतरी की गई है जिससे उसे क्षेत्र का गन्ना मिल में जाना शुरू हो गया है और गन्ना कोल्हू में गन्ने का दाम 390 से 410 तक ही चल रहा है इसीलिए गन्ना कोल्हू में गन्ने की आवक कम हो रही है गन्ना ठेकेदार मुकीम, पप्पू ,बालू,खजान, मुरसलीन,नौशाद आदि का कहना है कि शुगर मिल द्वारा गन्ने के भाव में बढ़ोतरी करने से गन्ने की आवक में कुछ कमी हुई है परंतु गन्ना कोल्हू में गन्ने की पूर्ति लगभग हो रही है जहां क्षेत्र में गन्ने के भाव गिरे हैं वहीं गुड़ के भाव भी गिरे है। गन्ना ठेकेदारों का कहना है कि गुड़ के भाव गिरने से उनका काफी नुकसान चल रहा है।





