झबरेड़ा 17 अप्रैल। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, झबरेड़ा की छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षाफल 92% रहा, जिससे विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी की लहर है।विद्यालय प्रधानाचार्या पूनम शर्मा द्वारा बताया गया कि 10वीं की परीक्षा में कुल 78 छात्राएं पंजीकृत थी। जिनमें से परीक्षा में 75 छात्राएं सम्मिलित हुई और 69 छात्राएं उत्तीर्ण हुई और 06 छात्राओ की कंपार्टमेंट आई। विद्यालय का परीक्षा फल 92 प्रतिशत रहा कक्षा 10 की मेरिट सूची में आमना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रथम स्थान पर रही आमना ने 93.4% द्वितीय अल्फ़िज़ा 83.2% और तृतीय छवि 82.8% हासिल किए। विद्यालय प्रधानाचार्या ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्राओं की कड़ी मेहनत के कारण ही विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।






