Oplus_16908288
झबरेड़ा, 7 अगस्त। सावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए झबरेड़ा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।

शुक्रवार को कोतवाली झबरेड़ा क्षेत्र की लखनौता पुलिस चौकी पर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां से अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कांवड़ियों को पानी की बोतलें, बिस्कुट और फल वितरित किए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, लखनौता चौकी प्रभारी एसआई अजय तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने स्वयं कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। पुलिस की इस पहल की शिवभक्तों ने सराहना की। कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि लखनौता चौराहे पर कांवड़ियों के लिए भोजन और विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि लखनौता चौकी के रास्ते कावड़ जल लेकर जाने वाले शिव भक्तों का आवागमन 2 दिन से ही शुरू हुआ है।





