झबरेड़ा, 7 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के गांव माजरा निवासी सत्ता सिंह शुक्रवार को साइकिल से अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सत्ता सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल किसान को तत्काल झबरेड़ा के एक चिकित्सक के यहां उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जबकि दुर्घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया था।





