झबरेड़ा 14 जुलाई। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग द्वारा जिला हरिद्वार की नगर पंचायत, झबरेड़ा के लिए चार सदस्यों के मनोनयन की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

उत्तराखंड राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल द्वारा 13 जुलाई 2026 को आदेश जारी करते हुए उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त की धारा 9 की उपधारा 1 के खण्ड ‘घ’ के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए झबरेड़ा कस्बा निवासी चार व्यक्तियों मुकेश कश्यप,नीरज शर्मा ,इंद्रेश मोती,रोशन वाल्मीकि को झबरेड़ा नगर पंचायत में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।





