Oplus_16908288
झबरेड़ा 16 सितम्बर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एडवोकेट आदित्य बृजवाल ने देहरादून पहुंचकर उनसे भेंट की और जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।एडवोकेट आदित्य बृजवाल ने मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आदित्य बृजवाल, पूर्व मंत्री हरिदास के पुत्र हैं और 29 विधानसभा झबरेड़ा से वरिष्ठ भाजपा नेता के रूप में सक्रिय हैं।





