Oplus_16908288
झबरेड़ा 16 सितम्बर। कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को मानकपुर आदमपुर गांव निवासी अंकुश सैनी घर पर परिजनों को परेशान करते हुए विवाद कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंकुश सैनी को बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कानूनिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल बसंत कुमार और होमगार्ड शिवकुमार शामिल रहे।





