झबरेड़ा 24 फरवरी। भारत सरकार के ‘राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता नियंत्रण कार्यक्रम’ के अंतर्गत,श्री स्वामी भूमानन्द अस्पताल रानीपुर झाल, हरिद्वार द्वारा झबरेड़ा में एक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

मंगलवार को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर झबरेड़ा स्थित चौ० रिसाल सिंह रईस मेमोरियल सनराइज एकेडमी स्कूल में आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टरो द्वारा सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की गई। बिना टांके और बिना इंजेक्शन के आधुनिक फेको विधि विदेशी मशीनों द्वारा से मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। तथा चयनित मरीजों के लिए ऑपरेशन, दवाइयां, चश्मा और रहने-खाने की व्यवस्था अस्पताल द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल से आए आई डॉक्टर अनिल व फिजिशियन डॉक्टर अर्पित ने बताया कि शिविर में जांच के लिए 155 मरीज पहुंचे जिनमें से 21 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा उन्होंने शिविर के दौरान लोगों को आंखों के प्रति जागरूक करते हुए सलाह दी कि मोबाइल और टीवी के अत्यधिक प्रयोग से बचें। आंखों या सिर में दर्द होने पर उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल विशेषज्ञ से परामर्श लें।





