झबरेड़ा 15 अप्रैल। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में एम्बिशन पब्लिक स्कूल, झबरेड़ा के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

बुधवार को विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित करते हुए छात्र लक्ष्य सैनी ने 92.2% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सक्षम गुप्ता और तेजश्वी परमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.6% अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लक्ष्य अवाना ने 90.4% अंकों के साथ चतुर्थ और सताक्षी तिवारी ने 88.8% अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता दर्ज कराई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल कुल अंकों में, बल्कि अलग-अलग विषयों में भी शानदार स्कोर किया है विद्यार्थी ने विषय आईटी में सक्षम गुप्ता 98,सामाजिक विज्ञान लक्ष्य सैनी 97,अंग्रेजी सताक्षी तिवारी 96,हिंदी सताक्षी तिवारी 94,गणित लक्ष्य अवाना 92,विज्ञान लक्ष्य सैनी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार और निदेशक सोनम रॉस पंवार ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने बच्चों की सफलता को उनके निरंतर परिश्रम का प्रतिफल बताया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, हमारे शिक्षकों के अद्वितीय समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का साझा फल है। हमें विश्वास है कि ये बच्चे भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना की है।





