Oplus_16908288
झबरेड़ा, 12 जुलाई। कस्बा झबरेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची को त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का दौरा कर सरकारी बीएलओ और पार्टी द्वारा नामित बीएलए-2 से संपर्क किया गया और मतदाता गणना व फॉर्मों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई।

रविवार को झबरेड़ा में संपर्क कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र प्रभारी अमीलाल वाल्मीकि ने बताया कि इस संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर मतदाता सूची की वास्तविक स्थिति का पता लगाना है। अभियान के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक बूथ पर अब तक कुल कितने मतदाता फॉर्म जमा किए जा चुके हैं, इसकी जानकारी ली गई। बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या के साथ-साथ ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया जो अब मृतक हो चुके हैं या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गए हैं। यदि किसी बूथ पर पोलिंग स्टेशन बदल गया है या उसे किसी कारणवश बदलना आवश्यक है, तो इसके संबंध में भी सरकारी बीएलओ से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी अमीलाल वाल्मीकि ने जोर देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। यदि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूट गया है, तो फॉर्म भरवाकर उसका वोट अनिवार्य रूप से बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा टीम द्वारा रविवार को झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम भक्तोंवाली, मखदुमपुर, कस्बा झबरेड़ा और लखनौता में सघन संपर्क अभियान चलाकर ग्राउंड जीरो से आंकड़े और जानकारी जुटाई गई। इस निरीक्षण और संपर्क अभियान के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी,कुलदीप कुमार,सौरभ कश्यप आदि मौजूद रहे।





