Oplus_16908288
झबरेड़ा 12 जुलाई। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की उत्तराखंड राज्य इकाई के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘छत्रपति शाहूजी महाराज राष्ट्रीय जयंती अभियान-2026’ के तहत आयोजित किया गया।

रविवार को कस्बा झबरेडा स्थित नगर पंचायत सभागार हॉल में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की उत्तराखंड राज्य इकाई के तत्वावधान में एक राज्य स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘छत्रपति शाहूजी महाराज राष्ट्रीय जयंती अभियान-2026’ के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने ‘जय भीम – जय मूल निवासी’ के नारों के साथ बहुजन समाज के अधिकारों और विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य अध्यक्ष परमानन्द बैनीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर, किसान और नौजवान लागू करेंगे पूरा संविधान!” और “देश की जनता पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की सरकार की पुकार कर रही है। उन्होंने जनता से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 26 जून से 26 जुलाई तक चलने वाले एक माह के जयंती समारोह का हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज के सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और भारतीय संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राज्य महासचिव अमर सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह गौतम, अनुज गौतम ,गोविंद, रामपाल सिंह,कपिल छाबड़ा, आशीष तोमर, गंगा प्रसाद ,उमेश रजक, ललित कुमार, योगिता दीप, अनुज, सूर्यकांत यादव आदि मौजूद रहे।





