झबरेडा 21 फरवरी। जिले में एक जांच रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें 11 लोगों के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर बेनामी संपत्ति अर्जित करने और अवैध धन प्राप्ति के आरोप लगाए गए हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जिले हरिद्वार में एक जांच रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें 11 लोगों के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर बेनामी संपत्ति अर्जित करने और अवैध धन प्राप्ति के आरोप लगाए गए हैं। झबरेड़ा पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है पूछताछ में 11 लोगों के नाम उजागर हुए हैं जिनमे सोनू मलिक पुत्र गुलफान निवासी कोटवाल आलमपुर,मोनू मलिक पुत्र गुलफान निवासी कोटवाल आलमपुर,तालिब पुत्र गुलफान निवासी कोटवाल आलमपुर,समद पुत्र मुन्तजीर निवासी भगतोवाली,एहसान पुत्र यासीन निवासी भगतोवाली नयारा पेट्रोल पम्प स्वामी,शहजाद पुत्र गुलाम साबिर निवासी ग्राम कुमराड़ी,कार्तिक शर्मा पुत्र आमोद शर्मा निवासी नेहरू ग्राम देहरादून,शाहरूख पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी नियर फैसल मस्जिद सहारनपुर,इमरान पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी नियर फैसल मस्जिद सहारनपुर,इकराम पुत्र इकबाल मोहल्ला खाताखेड़ी नियर फैसल मस्जिद सहारनपुर,शौकीन उर्फ वसीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम तांशीपुर है। उक्त लोगों के खातों में कुल 2,25,14,286 रुपये का अवैध धन पाया गया है। मामले में पुलिस ने आगे की जांच के लिए मुकदमा पंजीकृत कर और विस्तृत जांच शुरु कर दी गई है।





