Oplus_19005440

झबरेडा 22 मार्च। संजीवनी नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज में वर्ष 2026 के भव्य वार्षिकोत्सव एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री ने शिरकत की।

रविवार को कस्बा झबरेडा के इक़बालपुर मार्ग पर स्थित संजीवनी नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज परिसर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में संस्थान के गौरवशाली सफर और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई तथा नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को फूल माला पहनकर तथा स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में संस्थान की प्रगति की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि आमतौर पर बड़े शिक्षण संस्थान शहरों का रुख करते हैं, लेकिन संजीवनी शिक्षापीठ ने एक कस्बे से शुरुआत कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प हो तो कहीं भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकती है। यह संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का अभिनंदन किया गया। संस्थान के सीईओ डॉ. राकेश त्रिपाठी और सचिव व निदेशक डॉ दिनेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया और संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा की। उन्होंने बताया कि कॉलेज का लक्ष्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राओं को आधुनिक नर्सिंग और फार्मेसी की शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। वही कार्यक्रम में कॉलेज छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षाविद उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्षा किरण चौधरी,जे.पी. मिश्र, डॉ. मनीषा ध्यानी,डॉ गौरव चौधरी,सुशील त्यागी,अल्का त्रिपाठी, सीमा,निधि एवं नवनीत शर्मा,शुभम,सुबोध,पवन तोमर आदि शामिल रहे।




