Oplus_19005440
झबरेडा 19 जनवरी। कस्बा स्थित ढाबों में पुलिस द्वारा सोमवार शाम को सघन चैकिंग अभियान चलाकर ढाबों की गुणवत्ता व साफ़ सफाई को लेकर थाना अध्यक्ष द्वारा निरक्षण किया गया।
सोमवार शाम थाना अध्यक्ष अजय शाह द्वारा पुलिस बल को लेकर एस एस पी हरिद्वार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत कस्बे में स्थित करीम ढाबा,स्टार ढाबा,दा झबरेडा स्पाइस ढाबा आदि का निरक्षण करते हुए ढाबा संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ढाबा संचालको द्वारा ढाबे के अंदर केबिन बनाकर पर्दे लगाये हुए थे जिन्हें थाना अध्यक्ष ने शक्ति से निर्देश दिए गए कि पर्दो को तुरंत हटा जाए थानाध्यक्ष ने कहा कि ढाबों के अंदर वह आराम से शांतिपूर्वक लोगों को खाना खिलाएं परंतु ढाबे पर शराब व अन्य नशे का सेवन नही कराया जाए और वही ढाबे पर खाने पीने की चीजों के स्थान पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए अगर ढाबे पर चिकन आदि बनाया जा रहा है तो उसकी परमिशन उन पर होनी आवश्यक है और सभी ढाबा संचालको को अपने ढाबे पर रेस्ट लिस्ट भी लगाना अनिवार्य बताया। उन्होंने उन्हें चेताया कि अगर कोई गलत काम करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी उन्होंने कहा कि ढाबों की समय समय पर पुलिस द्वारा चेकिंग जारी रखी जाएगी।
