झबरेड़ा 16 फरवरी। पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस आपके द्वारा अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कस्बे में स्थित एंबीशन पब्लिक स्कूल में एस आई द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अपराध संबंधी जानकारी दी गई।

कस्बा झबरेड़ा स्थित एंबीशन पब्लिक स्कूल में एस आई रविंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय महिलाओं संबंधी अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराध के साथ-साथ महिलाओं से छेड़छाड़ यौन उत्पीड़न तथा पोक्सो अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। एस आई ने बताया कि किसी भी महिला व बालिका को कोई भी परेशानी होने पर 112 नंबर डायल कर पुलिस से सहायता ली जा सकती है। 112 नंबर सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है। नंबर डायल होते ही संबंधित थाने की पुलिस कुछ ही मिनट में आपके पास आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके वैधानिक अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक सोनम रॉस पवार प्रधानाचार्य पूजा सत्संगी कॉलेज स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





