झबरेडा 20 फरवरी। पुलिस ने क्षेत्र स्थित कंपनी में सत्यापन अभियान चलाते हुए कंपनी में काम कर रहे ठेकेदारों को बैठक कर जल्द से जल्द काम करने वाले मजदूरों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के आदेश पर सगन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत क्षेत्र स्थित असाही ग्लास कंपनी में शुक्रवार को पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया सत्यापन अभियान के दौरान कंपनी में काम करने वाले ठेकेदारों को एकत्रित किया गया और उनसे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के विषय में बताया गया क्योंकि ठेकेदारों के अंडर में ही सैकड़ो सैकड़ो मजदूर कंपनी में काम करते हैं जिनमें कुछ स्थानीय होते हैं तथा कुछ बाहर से आकर काम करते हैं सत्यापन अभियान के दौरान एस आई राजेंद्र सिंह ने कंपनी के ठेकेदारों को कहा कि कंपनी में काम करने वाले प्रत्येक मजदूर का सत्यापन उनके द्वारा जल्द कराया जाए तथा सभी के फॉर्म भरकर थाने में जमा किए जाएं जिसमें उनकी नाम पता फोन नंबर संबंधी पूरी जानकारी हो अगर किसी मजदूर का सत्यापन नहीं किया पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





